17 मई को नगर निगम व नगर परिषद के लिए सुबह 7 से 3 तीन बजे तक वोटिंग..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का ऐलान कर दिया है. धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी में जहां नगर निगम के चुनाव होंगे. वहीं, 3600 के करीब पंचायतों में छोटी सरकार का चुनाव किया जाएगा. चुनाव आयोग ने 51 शहरी निकायों के चुनावों का ऐलान कर दिया है. इस दौरान 4 नगर निगम, 25 नगर परिषद में चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में अब इन इलाकों में आचार संहिता लग गई है.
राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नगर निगम के अलावा 25 नगर परिषद में चुनाव होंगे. राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने कहा कि प्रदेश में चुनाव शांति पूर्ण तरीके से होते रहे हैं और इस बार भी ऐसे ही होने की उम्मीद है. राज्य निर्वाचन आयुक्त कहा कि इस संबंध में सरकार और पुलिस को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए हैं.
अनिल खाची ने बताया कि नगर निगम के चुनाव राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह पर होंगे. निकाय और नगर निगम चुनावों के लिए 29, 30 और 2 मई तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं, 6 मई को उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं और इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. 29 अप्रैल को वोटिंग बूथों की जानकारी साझा की जाएगी.
17 मई को निकाय और नगर निगम के लिए सुबह 7 से 3 तीन बजे तक वोटिंग होगी. नगर निगम चुनाव के नतीजे 31 मई, 2026 को जारी होंगे। फिलहाल पंचायत चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई हैं।

