10.1 C
New York
Monday, April 20, 2026

Buy now

नारी शक्ति वंदन केवल कानून नहीं, सशक्त भारत का संकल्प—बलदेव तोमर

कांग्रेस ने वर्षों तक रोका, भाजपा ने महिलाओं को दिया अधिकारों का वास्तविक मार्ग..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बलदेव तोमर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक विधेयक नहीं, बल्कि भाजपा की मूल विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है। बलदेव तोमर ने कहा कि आज जो महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करती दिखाई दे रही हैं, वह भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। स्वच्छता अभियान से लेकर उज्ज्वला योजना तक, हर पहल में महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि पहले जिन मुद्दों को नजरअंदाज किया जाता था, आज वही राष्ट्रीय प्राथमिकता बन चुके हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 50 वर्षों तक महिला आरक्षण की बात करने वाली पार्टी ने कभी इसे लागू करने का साहस नहीं दिखाया। जब भाजपा सरकार ने इसे वास्तविक रूप देने का प्रयास किया, तब विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इस ऐतिहासिक पहल को बाधित करने का काम किया। यह महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा विश्वासघात है।

तोमर ने कहा कि भाजपा ने अपने संगठन में भी महिलाओं को सम्मानजनक भागीदारी दी है, जबकि कांग्रेस आज भी परिवारवाद और सीमित अवसरों की राजनीति में उलझी हुई है। भाजपा में महिलाओं को योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, जो आज स्पष्ट रूप से दिखाई भी दे रहा है।

उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के नाम पर नारे लगाते हैं, वे वास्तविक अधिकार देने के समय पीछे हट जाते हैं। यह दोहरा चरित्र अब देश की महिलाएं भली-भांति समझ चुकी हैं।

बलदेव तोमर ने कहा कि देश की नारी अब जागरूक और सशक्त है, वह अपने अधिकारों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। आने वाले समय में महिलाएं इस विषय पर अपना स्पष्ट मत देंगी और उन ताकतों को जवाब देंगी, जिन्होंने वर्षों तक उनके अधिकारों को रोके रखा।

अंत में उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हैं, जो केवल राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के मुद्दों का इस्तेमाल करते हैं। देश की जनता इस अंतर को समझती है और समय आने पर इसका उचित जवाब देगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles