24.1 C
New York
Thursday, April 16, 2026

Buy now

सोलन के वाकनाघाट में हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी यूनिवर्सिटी का छात्र, कैंपस में छात्रों का भारी हंगामा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सोलन और शिमला की सीमा पर स्थित वाकना घाट क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय के 18 वर्षीय छात्र द्वारा देर रात आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्र ने अपने हॉस्टल की बालकनी से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि छात्र आईटी प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का निवासी है, जबकि उसके माता-पिता लंबे समय से कुल्लू जिले में रहकर अपना कारोबार कर रहे हैं। घटना के तुरंत बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला पहुंचाया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार छात्र की हालत अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि उसे गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि रात से ही विश्विद्यालय परिसर में छात्रों ने हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी है ओर अब तक मामला गंभीर बना हुआ है।

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल छात्र की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह बयान दे सके। पुलिस का कहना है कि जैसे ही छात्र बयान देने की स्थिति में आएगा, मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles