22.6 C
New York
Friday, April 17, 2026

Buy now

बड़ा हादसा: खाई में गिरा कारों से लदा ट्रक…मची अफरा-तफरी; ड्राइवर गंभीर घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नेशनल हाईवे-503 (मुबारकपुर-रानीताल मार्ग) पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। माता चिंतपूर्णी मंदिर के समीप ढलियारा के तीखे मोड़ पर मारुति की पांच नई कारों से लदा एक विशालकाय ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक सुरक्षा के लिए लगाए गए ‘रोल क्रैश बैरियर’ को तोड़ते हुए सीधे नीचे स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के मैदान में जा गिरा।

हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल

सुबह करीब 8:30 बजे हुए इस हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचित किया, जिसके बाद घायल को देहरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार चालक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उसे गहन चिकित्सा दी जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह ट्रेलर मारुति शोरूम कांगड़ा के लिए पांच नई गाड़ियां लेकर जा रहा था। खाई में गिरने के कारण ट्रक समेत उसमें लदी सभी पांचों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देहरा पुलिस जिला के एसपी मयंक चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

ढलियारा का यह तीव्र मोड़ हादसों के लिए कुख्यात है। हालांकि प्रशासन ने यहां आधुनिक ‘रोल क्रैश बैरियर’ लगाए थे, लेकिन तेज रफ्तार भारी ट्रक उन्हें भी चकनाचूर कर खाई में समा गया। इस घटना ने सुरक्षा अवरोधकों की मजबूती पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्थानीय लोगों ने यहां और अधिक पुख्ता इंतजाम, बड़े चेतावनी बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू करवाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles