30.7 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

Sirmour : मेधावी विद्यार्थियों को चंडीगढ़ के शैक्षणिक भ्रमण को हरी झंडी..

जिले के हर क्षेत्र में अग्रणी प्रतिष्ठित भूमिका निभाने वाले दर्जनों व्यक्तित्वों ने की शिरकत..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सतौन से आज शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने के लिए ‘प्रयास फाउंडेशन’ के तत्वाधान में नया प्रयास शुरु किया। जिसके अंतर्गत प्रयास फाउंडेशन मेधावी विद्यार्थियों को लेकर सतौन से चंडीगढ़ 17-18 फरवरी 2026 के दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण को लेकर रवाना हुआ।

सनद रहे कि आज पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन से प्रारंभ शैक्षणिक भ्रमण यात्रा को आज श्री 108 पूर्णानंद महाराज धोलीढांग (गुरसा) आश्रम से श्री श्यामानंद महाराज ने हरी झंडी दिखाई। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत आदर्श और प्रतिभावान अधिकारी, प्रतिष्ठित समाजसेवी, युवा आइकन्स तथा गणमान्य व्यक्ति विद्यालय के होनहार छात्र मौजूद रहे।

ज्ञात रहे कि इस गरिमामय कार्यक्रम में सर्वप्रथम नरेंद्र सिंह ठुंडू ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस आयोजन को सभी जनमानस के लिए प्रेरणादायक और लाभप्रद बताया। उसके बाद सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

तदोपरांत फाउंडेशन के संयोजक दिनेश सिंह चौहान ने ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण को लेकर विस्तृत जानकारी सांझा की। उन्होंने बताया कि शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास फाउंडेशन यह प्रयास करने जा रहा है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में यादगार और ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित कर उनके मानसिक विकास के साथ – साथ अवलोकन शक्ति, नया सोच – विचार, करियर गाइडेंस, नवाचार, हल खोजना, रचनात्मकता और व्यावहारिक रूप से अपनी सोच, समझ के साथ साथ मानसिक दक्षता बढ़ाना है। यह भ्रमण टीम वर्क और कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।

तदोपरांत प्रो. डॉ. जय चंद ने विधार्थियों से इस शैक्षणिक भ्रमण और फाउंडेशन का मूल मंत्र सांझा किया। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के प्रधानाचार्य जगदीश चौहान ने विधार्थियों से अपना अनुभव सांझा किया। जिसके बाद एचएएस की चयनित टोपर शीतल शर्मा ने विधार्थियों से अपना अनुभव और मार्गदर्शन सांझा कर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

ज्ञात रहे कि शैक्षणिक भ्रमण यात्रा में शामिल विधार्थी पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की पहली महिला कुलपति (वाइस चांसलर) प्रोफेसर (डॉ.) रेनू विग का विशेष सानिध्य प्राप्त करेंगे। संयोजक दिनेश सिंह चौहान ने बात की पुष्टि करते हुए बताया कि परिसर में कुलपति और अन्य प्रोफेसर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मेधावी विद्यार्थियों को चाय पर चर्चा परिचर्चा के दौरान सवाल जवाब का भी भरपूर अवसर प्राप्त होगा। जिससे विधार्थी लाभांवित होंगे। इसके अलावा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं पीजीआई की कार्यवाही के साथ प्रमुखजनों से चाय पर चर्चा व विचार विमर्श के माध्यम से मार्गदर्शन और ज्ञान अर्जित किया जाएगा।

इसके साथ अन्य ऐतिहासिक स्थलों व अलांटे मॉल, सुकना लेक, रॉक गार्डन, रोज़ गार्डन, फिल्म दर्शन व शहर के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण भी शामिल है। यह अवसर विधार्थियों को उन्हें किताबी ज्ञान से परे वास्तविक दुनिया से जोड़ता है। एक्सपोजर विजिट एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रशिक्षण पद्धति है क्योंकि यह विभिन्न परिवेशों से आए विद्यार्थियों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने और सीखने में सक्षम बनाती है, जिससे उन्हें उक्त क्षेत्र में टिकाऊ प्रथाओं के सफल एकीकरण की व्यावहारिक व वास्तविक जीवन स्थितियों को देखने का अवसर प्राप्त होता है।

दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण यात्रा में लगभग होनहार विधार्थियो सहित 50 लोग शामिल है। प्रयास फाउंडेशन के संयोजक दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि इस विशेष अवसर पर श्री श्यामानंद महाराज के अलावा क्षेत्र के विभिन्न विभाग व क्षेत्र में कार्यरत आदर्श और प्रतिभावान अधिकारी, प्रतिष्ठित समाजसेवी, युवा आइकन्स, मेधावी छात्रों के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles