22.2 C
New York
Saturday, September 19, 2026

Buy now

ज़िंदा निकला ‘मरा’ हुआ मदन, ढाबे से पुलिस ने किया बरामद, हत्या के आरोप में भाई-भाभी जेल में थे बंद

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पुलिस थाना झंडूता के तहत समलेटू में रसोई घर को लेकर दो भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में नया सनसनीखेज मोड़ आ गया है. जिस शख्स की हत्या के आरोप में पुलिस दर-दर की खाक छान रही थी और आरोपित भाई एवं भाभी मरा हुआ मानकर झील में फेंक आए थे, वो शख्स पुलिस को जिंदा मिला. गोविंद सागर झील किनारे से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए मदन लाल को पुलिस ने एनएच स्थित एक ढाबे से सकुशल बरामद कर लिया है.

मामला 11 सितंबर का है. आरोपित बिशन दास और उसकी पत्नी रानी देवी (निवासी गांव चंगरू) का मदन लाल के साथ रसोई घर को लेकर विवाद हो गया था. बात इतनी बढ़ी कि मारपीट की नौबत आ गई. आरोप है कि बिशन दास की पत्नी रानी देवी ने मदन लाल के सिर पर भारी पत्थर से वार कर दिया, जिससे वो लहूलुहान हो गया. प्राथमिक इलाज के बाद मदन लाल जब वापस घर पहुंचा तो दंपती ने उसके साथ फिर से मारपीट की. मारपीट के दौरान मदन लाल बेहोश हो गया.

मरा समझकर झील किनारे फेंका

बेहोश पड़े मदन लाल को देख बिशन दास और रानी देवी घबरा गए. उन्हें लगा कि मदन लाल की मौत हो चुकी है. कानूनी कार्रवाई और पुलिस के डर से दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और मदन लाल को उठाकर चंगरू के पास गोविंद सागर झील के किनारे फेंक आए, जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो दोनों ने भी यही बयान दिया कि झगड़े के बाद मदन लाल की मौत हो गई थी और उन्होंने शव को झील में फेंक दिया है. पुलिस रिमांड के दौरान जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो कई विरोधाभासी बातें सामने आईं. जांच टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी खंगाले. फुटेज में 13 सितंबर को मदन लाल को मंडी भराड़ी और स्वारघाट के आसपास देखा गया. इसके बाद पुलिस ने स्वारघाट-मंडी भराड़ी एनएच क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया.

पुलिस ने शुक्रवार को मदन लाल को ढूंढ निकाला. पूछताछ में मदन लाल ने बताया कि 12 सितंबर को जब उसे झील किनारे होश आया तो वो झील के रास्ते मंडी भराड़ी की तरफ चला गया. उसने एक मेडिकल स्टोर से पट्टी और दवा खरीदी और खुद ही इलाज किया. इसके बाद वह स्वारघाट के पास हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर पहुंच गया और पहचान छुपाकर वहीं काम करने लगा. पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच से साफ हुआ है कि भाई-भाभी ने मदन लाल को मृत समझकर झील के पास फेंका था. पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने की है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles