30.7 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

Himachal: शेयर बाजार के नाम पर ऐसे कंगाल हुआ शख्स, ₹24 लाख की चपत लगाकर रफूचक्कर हुए ठग

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक शख्स से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 24 लाख रुपए की ठगी हुई है। ठगों ने सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित से संपर्क किया और पहले उसे 10,000 रुपए निवेश करने के लिए कहा, जिससे उसे अच्छा रिटर्न मिला। उसके बाद ठगों ने पीड़ित को और अधिक निवेश करने के लिए उकसाया और एक फर्जी एप के जरिए बेहतर रिटर्न दिखाया। पीड़ित ने 5 महीने में 24 लाख रुपए निवेश कर दिए, लेकिन जब उसने अपना पैसा वापस मांगा, तो ठग एप को डिलीट कर सारा पैसा लेकर रफूचक्कर हो गए।

जानकारी के अनुसार पीड़ित सोशल मीडिया के जरिए ठगों के संपर्क में आया। पहले उसे 10,000 रुपए का निवेश करने के लिए कहा और उस पर उसे अच्छा रिटर्न भी दिया। ठगों ने उसका भरोसा जीता व उसे और अधिक निवेश करने के लिए उकसाते रहे। वे एक फर्जी एप के जरिए पीड़ित की तरफ के किए जा रहे निवेश में बेहतर रिटर्न दिखाते रहे। उनके झांसे में आकर पीड़ित हजारों से लाखों रुपए में निवेश करने लगा। जब उसने अपने बैंक खाते खाली कर दिए व अपने परिचितों से भी उधार लेकर लगभग 5 महीने में 24 लाख रुपए निवेश कर दिए तो वे ठग एप को डिलीट कर सारा पैसा लेकर रफूचक्कर हो गए।

5 महीने बाद शख्स को पता चला कि वह ट्रैप हो रहा था व उसकी सारी कमाई लेकर साइबर ठग उसे कंगाल कर गए। उसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना शिमला में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत की। शुरूआती छानबीन करने के बाद पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। साइबर पुलिस पीड़ित के बैंक ट्रांजैक्शन को आधार बनाकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles