29 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

पुलिस के हत्थे चढ़ा सिरमौर का तस्कर, वजन ताेलने वाली मशीन में छिपा रखी थी चरस की बड़ी खेप

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

शिमला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के पदभार संभालते ही जिला पुलिस ड्रग पैडलरों और नशा तस्करों के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए है। पंजाब के जीरकपुर से 2 बड़े ड्रग तस्करों को दबोचने के तुरंत बाद शिमला पुलिस ने अब सिरमौर जिला के एक व्यक्ति को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार स्पैशल सैल के प्रभारी एएसआई सुशील कुमार की अगुवाई में देहा पुलिस थाना की टीम बलग बाजार के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि नैना कैंची रोड पर एक व्यक्ति भारी मात्रा में चरस के साथ किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से राजेश कुमार निवासी गांव मताल बखोग व जिला सिरमौर को धर दबोचा।

बैग से बरामद हुई मशीन और चरस की खेप

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद बैग से एक इलैक्ट्रॉनिक वजन मशीन (ब्रांड TS 470 L) बरामद हुई, जिसके भीतर छिपाकर रखा गया काला पदार्थ मिला। जांच करने पर इसकी पुष्टि चरस के रूप में हुई, जिसका कुल वजन 1.115 किलोग्राम पाया गया।

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स को खंगाल रही पुलिस

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस अवैध कारोबार के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स को खंगाल रही है ताकि पूरे नैटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। एसएसपी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles