*पुलिस थाना पांवटा साहिब में 04.08 ग्राम चिट्टा/स्मैक सहित हरियाणा, अंबाला के एक व्यक्ति के खिलाफ की कार्रवाई*
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत यमुना बेरियर के पास में पुलिस ने 04.08 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया।
SIU की नाहन टीम ने पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त के दौरान यमुना बैरियर के समीप गुप्त सूचना के आधार एक व्यक्ति दिगुम्बर दुर्गापुरी पुत्र श्री नंगा राम, जो शिव मंदिर बाई पास बराड़ा /203, अम्बाला, हरियाणा उम्र 38 साल की स्कूटी नम्बर HP17J4924 से 04.08 ग्राम चिट्ठा/स्मैक बरामद किया। इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS Act की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है तथा मादक पदार्थों के स्रोत एवं इस कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
