Sirmaur : पुलिस थाना माजरा में 18.94 ग्राम चिट्टा/स्मैक सहित पंजाब के दो व्यक्ति गिरफ्तार..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को थाना माजरा के अंतर्गत मिश्रवाला क्षेत्र में पुलिस ने 18.94 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद की।

SIU की नाहन टीम ने मिश्रवाला क्षेत्र में गश्त के दौरान NH-07 पर हिमाचल होम स्टे के समीप गुप्त सूचना के आधार पर Hyundai i20 कार नंबर PB65AH-5468 में सवार दो व्यक्तियों अमरजीत सिंह (38 वर्ष), निवासी खिजराबाद, जिला मोहाली, पंजाब तथा गुरप्रीत सिंह (30 वर्ष), निवासी गांव भंजौली, जिला मोहाली, पंजाब के कब्जा से 18.94 ग्राम चिट्ठा/स्मैक बरामद किया।
इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में ND&PS Act की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपीयों को गिरफ्तार करके आज माननीय अदालत मे पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है तथा मादक पदार्थों के स्रोत एवं इस कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
