हिमाचल में खौफनाक वारदात, युवक और युवती पर धारदार हथियारों से हमला…जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल में खौफनाक वारदात, युवक और युवती पर धारदार हथियारों से हमला…जांच में जुटी पुलिस

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के ऊना-हमीरपुर रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास एक युवक और युवती पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात पुराना बस अड्डा नजदीक पुराना होशियारपुर मार्ग के विशाल मेगा मार्ट के पास हुई। पुलिस के अनुसार, ऊना तहसील के बहडाला निवासी अनमोल रितु नाम की युवती के साथ जा रहा था, तभी 6-7 लोगों के एक समूह ने धारदार हथियारों से उन पर अचानक हमला कर दिया। रितु ने बताया कि वे विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग क्षेत्र के पास थे, तभी उन पर हमला हुआ। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके बाल भी नोच लिए। उसने दावा किया कि हमलावरों में से एक की पहचान उसने संतोषगढ़ निवासी शुभम रायजादा के रूप में की है।

वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सचिन हीरेमथ ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment