Himachal: घर से निकलने के कुछ ही देर बाद मिली 27 वर्षीय युवती की अधज*ली देह, मचा हड़कंप

Himachal: घर से निकलने के कुछ ही देर बाद मिली 27 वर्षीय युवती की अधज*ली देह, मचा हड़कंप

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे 27 वर्षीय युवती का अधजला शव बरामद हुआ। युवती की इस हालत में लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

10-11 दिन पहले चंडीगढ़ से घर लौटी थी शबनम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के धर्मशाला चीलगाड़ी से सामने आया है। शबनम मूल रूप से करेरी गांव की रहने वाली थी। साल 2023 से वह अपने माता-पिता, तीन बहनों और एक भाई के साथ चीलगाड़ी में रह रही थी। शबनम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसके साथ ही वह अपनी बहन के साथ चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में काम भी करती थी। वह करीब 10-11 दिन पहले ही चंडीगढ़ से घर लौटी थी।

सुबह 6 बजे घर से निकली थी, कुछ देर बाद दिखीं आग की लपटें

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब छह बजे शबनम घर से बाहर निकली थी। कुछ समय बाद उसके माता-पिता और आसपास के लोगों ने घर के पास एक जगह आग जलती देखी। जब वे मौके पर पहुंचे तो शबनम आग की चपेट में थी। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ASP और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल शबनम के माता-पिता भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर यह घटना किन परिस्थितियों में हुई।

बताया जा रहा है कि शबनम की बहन चंडीगढ़ से धर्मशाला पहुंच रही है। पुलिस को उसकी बहन के बयान से घटना से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related posts

Leave a Comment