भरमौर-होली में दर्दनाक हादसा: युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

चंबा जिले की होली घाटी से दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान करंट लगने से निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पोस्टर, बैनर और झंडे लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे चंद्रमणि कुलेठी बिजली की लाइन की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है।

उनके निधन पर पार्टी से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।

Related posts

Leave a Comment