आदर्श राम जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित आदर्श रामलीला महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन
11 से 20 अक्टूबर तक रामायण के प्रमुख प्रसंगों का होगा भव्य मंचन
मुख्य अतिथि: पवन चौधरी — समाजसेवी एवं रामभक्त
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
पांवटा साहिब। आदर्श राम जनकल्याण समिति, बद्रीनगर द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र, धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आदर्श रामलीला महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। रामलीला के प्रमुख दृश्य 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे प्रस्तुत किए जाएंगे।
रामलीला का आयोजन शर्मा पेट्रोल पंप के साथ वाले मैदान, बद्रीपुर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में किया जा रहा है। दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8:00 बजे रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पवन चौधरी, समाजसेवी एवं रामभक्त, द्वारा किया जाएगा।
नारद मोह के दृश्य ने मोहा दर्शकों का मन
रामलीला के मंच पर नारद मोह का सुंदर एवं मनमोहक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस दृश्य में नारद जी की कठोर तपस्या से देवराज इंद्र का चिंतित होना तथा अपनी तपस्या भंग करवाने के लिए कामदेव को भेजने का प्रसंग दर्शाया गया। इसके पश्चात नारद जी द्वारा भगवान विष्णु को शाप देने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसमें भविष्य में भगवान विष्णु को अपनी पत्नी की खोज के दौरान वानरों से सहायता मिलने की बात कही गई। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय एवं संवादों के माध्यम से इस धार्मिक प्रसंग को जीवंत बना दिया।
तारीखवार प्रस्तुत किए जाएंगे रामायण के प्रमुख प्रसंग
समिति द्वारा रामलीला महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का भव्य मंचन किया जाएगा।
* 11 अक्टूबर 2026: भगवान श्रीराम जन्म
* 12 अक्टूबर 2026: ताड़का वध
* 13 अक्टूबर 2026: सीता स्वयंवर
* 14 अक्टूबर 2026: वनवास प्रसंग
* 15 अक्टूबर 2026: भरत मिलाप
* 16 अक्टूबर 2026: सुग्रीव मित्रता
* 17 अक्टूबर 2026: बाली वध
* 18 अक्टूबर 2026: लंका दहन
* 19 अक्टूबर 2026: रावण वध
* 20 अक्टूबर 2026: भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक
इन प्रमुख दृश्यों के अतिरिक्त रामलीला के मंच पर नारद मोह, खर-दूषण वध, माता सीता की खोज, रावण द्वारा माता सीता का हरण, लक्ष्मण-मेघनाद संवाद, श्रीराम-कुंभकर्ण संवाद, रावण-हनुमान संवाद, रावण-अंगद संवाद, कुंभकर्ण वध एवं मेघनाद वध जैसे महत्वपूर्ण प्रसंग भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
इन प्रसंगों के माध्यम से दर्शकों को सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा एवं अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया जाएगा।
समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य
* अध्यक्ष: हरीश चौधरी
* प्रधान: राजेश कुमार
* महासचिव: नागेश भिड़ियाल
* संयोजक सचिव: रोहित शर्मा
* निर्देशक: मनोज
* कोषाध्यक्ष: गुलशन मेहता
* स्टेज प्रभारी: संदीप शर्मा
* सरपरस्त: हरी शरण कपिल
* उप निरीक्षक एवं सरपरस्त: रमेश शर्मा
* कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य सदस्य: मुकेश शर्मा, रामाकांत तिवारी, राज कुमार, पवन कुमार, अनिल शर्मा, कुलदीप, नरोत्तम, कमलेश शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा एवं विक्की सैनी।
समिति द्वारा रामलीला के दौरान विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दानी सज्जनों के सहयोग से प्रतिदिन श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
समस्त क्षेत्रवासियों से अपील
आदर्श राम जनकल्याण समिति की ओर से पांवटा साहिब एवं आसपास के समस्त क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं तथा धर्मप्रेमी जनता से विनम्र निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रामलीला स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं का आनंद लें और इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
जय श्री राम! 🚩
जय बजरंग बली! 🚩
जारीकर्ता:
आदर्श राम जनकल्याण समिति
बद्रीनगर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।
