22.5 C
New York
Monday, July 27, 2026

Buy now

हिमाचल में अगले चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने इन 5 जिलों में जारी किया ”ऑरेंज” अलर्ट

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

मौसम विभाग ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के तीन से पांच जिलों के कुछ इलाकों में 28 से 31 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य भर में 135 सड़कें बंद हैं। सबसे अधिक 54 सड़कें कुल्लू जिले में बंद हैं। इसके बाद मंडी में 43, शिमला में 15, चंबा में आठ, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में पांच-पांच, सिरमौर में चार और ऊना में एक सड़क बंद है।

Description

एसईओसी के आंकड़ों के मुताबिक, खराब मौसम के कारण 38 पेयजल आपूर्ति योजनाएं और 44 बिजली ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हुए हैं। राज्य में 30 जून को मानसून के आगमन के बाद से भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की घटनाओं में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार शाम तक बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सुंदरनगर में सबसे अधिक 65.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

Description

शिमला मौसम केंद्र ने एक अगस्त तक पूरे राज्य में बारिश का अनुमान जताया है। केंद्र ने 28 जुलाई को शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में; 29 जुलाई को ऊना, कांगड़ा और सिरमौर ज़िलों में और 30 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles