19.1 C
New York
Sunday, July 26, 2026

Buy now

पांवटा साहिब में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरनारियों एवं शहीद परिवारों को किया सम्मानित..

पांवटा साहिब में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरनारियों एवं शहीद परिवारों को किया सम्मानित..

Description

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब स्थित शहीद स्मारक पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Description

इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके उपरांत भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र द्वारा किसान भवन, पांवटा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान वीरनारियों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सैनिक हमारे राष्ट्र का गौरव हैं। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान का परिचय दिया है। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश को वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है, जब भी देश को आवश्यकता हुई है, हिमाचल के वीर सपूतों ने सदैव अभूतपूर्व शौर्य का परिचय दिया है और यहाँ तक कि अपने प्राणों की आहुति देने से पीछे नहीं हटे।

उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन वीर सपूतों के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी दुश्मनों को परास्त कर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा किया।उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं समाज का दायित्व है कि वीरनारियों और शहीद परिवारों का सम्मान करते हुए उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जाए। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों के आदर्श नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया, जिसमें गाँव डोईवाला के कुलविंद्र सिंह की वीरनारी, गाँव हलांह के शहीद कल्याण सिंह की वीरनारी, गाँव राजपुर के शहीद समीर कुमार की वीरमाता, गाँव कोटड़ी व्यास के शहीद कमलकांत के वीर परिवारजन, गाँव सुरजपुर के शहीद शेर सिंह की वीरनारी, गाँव कोलर के शहीद विरेंद्र सिंह की वीरनारी, गाँव मानपुर देवड़ा के शहीद सोहन सिंह की वीरनारी, गाँव शखोली के शहीद भरत सिंह के वीर माता-पिता, गाँव शिलाई के शहीद प्रमोद नेगी के वीर माता-पिता, गांव भरली के शहीद आषीश सिंह के वीर माता-पिता शामिल रहे।

अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र करनैल सिंह ने संगठन की गतिविधियों बारे अवगत कराया।कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने उद्योग मंत्री का स्वागत करते हुए शहीद परिवारों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उद्योग मंत्री ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।

उद्योग मंत्री ने भूतपूर्व सैनिक संगठन की माँग पर शहीद स्मारक से ट्रांसफॉर्मर हटाने तथा सैनिक विश्राम गृह को लिज से हटाने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए नगर परिषद टैक्स माफ़ करने अथवा कम करने की माँग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उद्योग मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से भूतपूर्व सैनिक संगठन को 2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर एसडीएम पाँवटा साहिब द्विज गोयल, अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, जिला परिषद् सदस्य खत्री सिंह ठाकुर, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा हरप्रीत सिंह रतन, निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा, ईओएमसी कंचन बाला, अश्विनी शर्मा, मनीष तोमर, ओएसडी अत्तर तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से डॉक्टर (कैप्टन) एस० पी० खेड़ा (रि०), नरेन्द्र सिंह ठुंडू के अतिरिक्त संगठन अन्य पदाधिकारीयों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नरेंद्र सिंह ठुंडू ने समस्त जनता से अपील की है कि आप राष्ट्र सर्वोपरि के धैय को हमेशा अपने दिल में जिंदा रखें और सेना और वीरपरिवार और सेना का हमेशा मान रखें।

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र की तरफ से डॉक्टर (कैप्टन) एस० पी० खेड़ा (रि०) के अलावा अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष रामभज धीमान व हरिंदर सिंह, सचिव ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, सह-सचिव चमेल नेगी, सह-कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अब्दुल वाहिद व जगदीश चंद्र, कानूनी सलाहकार विरेन्द्र चौहान के अलावा संगठन के सभी सदस्य परिवार सहित मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles