23.8 C
New York
Monday, July 27, 2026

Buy now

विधानसभा : 31 मार्च से पहले जारी होंगी विधायक निधि की शेष दो किस्तें : सुक्खू

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक प्रकाश राणा ने विधायक क्षेत्र विकास निधि के कब से बंद व लंबित होने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि की 1.10 करोड़ रुपए की बची हुई दो किस्तें 31 मार्च से पहले जारी कर दी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार विधायक ऐच्छिक निधि जारी करने पर भी विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में विधायक क्षेत्र विकास निधि के स्वरूप को लेकर विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं से शीघ्र चर्चा की जाएगी।

Description

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों के तहत विधायक निधि की कुल राशि का केवल 10 प्रतिशत ही महिला मंडलों को दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रकाश राणा ने 543 महिला मंडलों को विधायक निधि वितरित कर दी, जो निर्धारित सीमा से अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मंडलों को सहायता दी जा सकती है, लेकिन एक तय सीमा के भीतर।

साथ ही उन्होंने विधायकों को सलाह दी कि वे अपनी विधायक निधि का उपयोग पूंजीगत कार्यों पर करें, ताकि प्रदेश की जीएसडीपी में भी वृद्धि हो सके। इस दौरान विधायक प्रकाश राणा ने अनुपूरक सवाल करते हुए सरकार पर विधायक क्षेत्र विकास निधि को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस निधि को बंद कर विधायकों को शून्य कर दिया है। राणा ने यहां तक कहा कि जब विधायक के पास कोई निधि नहीं होगी तो वह अपने क्षेत्र के लिए क्या करेंगे और क्या ऐसी स्थिति में उन्हें इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles