30 C
New York
Thursday, June 4, 2026

Buy now

मानपुर देवड़ा में अमर शहीद सोहन सिंह शहीदी दिवस का आयोजन

*मानपुर देवड़ा में अमर शहीद सोहन सिंह शहीदी दिवस का आयोजन*

*भूतपूर्व सैनिक संगठन पाँवटा-शिलाई एवं परिवारजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि*

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

अमर शहीद सोहन सिंह के पैतृक गांव मानपुर देवड़ा स्थित स्मृति स्थल पर प्रातः 9 बजे भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र व कई गणमान्य अतिथियों उपस्थिति में शहीद की माता रुकमणी एवं धर्मपत्नी रजनी देवी व जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक दीपक धवन एवं शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा के प्रधानाचार्य अनिल नागवाल तथा भूतपूर्व सैनिक सगंठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष करनैल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके उपरांत शहीद सोहन सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीयगान व भारत माता की जय व शहीद सोहन सिंह अमर रहे के नारे लगाए उसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद सोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भूतपूर्व सैनिक सगंठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष करनैल सिंह ने शहीद सोहन सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शहीद सिपाही सोहन सिंह 6वीं डोगरा रेजीमेंट मे तैनात थे। वह 2015 में ऑपरेशन राहिनो के अंतर्गत ऑपरेशन इफाजत -1 के तहत मणिपुर में तैनात थे। 04 जून 2015 को सिपाही सोहन सिंह वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने सभी नौजवानों से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करने की अपील की एवं देश के लिए हमेशा मर मिटने के लिए तैयार रहने की बात की। उसके बाद शहीद परिवार के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। वर्तमान में शहीद सोहन सिंह के परिवार में उनकी माता रुकमणी व धर्मपत्नी रजनी देवी हैं। परिवार, गांव व क्षेत्र के सभी लोगों को सिपाही सोहन सिंह के बलिदान पर गर्व है।

इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक दीपक धवन, शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा के प्रधानाचार्य अनिल नागवाल और माता रुकमणी व धर्मपत्नी रजनी देवी एवं परिवार के सदस्यों के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन पाँवटा-शिलाई से अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर, सचिव ओम प्रकाश, माम राज चौहान, नरेंद्र ठुंडू, सवर्णजीत, हाकम सिंह, रामभज, दिनेश ठुंडु, पृथ्वी सिंह, माम राज, कुलदीप, विनोद, सुरेंद्र सिंह, अब्दुल वाहिद और पंचायत प्रधान नरेंद्र पाल के अलावा कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles