23.8 C
New York
Monday, July 27, 2026

Buy now

Himachal: सरेआम नशे का इंजैक्शन लगाते कैमरे में कैद हुए युवक-युवती! वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में एक बेहद चौंकाने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दिनदहाड़े एक युवक और युवती सरेआम नशे का इंजैक्शन लगाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो ने जहां पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है, वहीं स्थानीय लोगों और अभिभावकों को दहशत में डाल दिया है। यह वीडियो शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Description

सरेआम नशे के इस खौफनाक मंजर ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोहड़ू और आसपास के इलाकों में नशे का जाल तेजी से फैल रहा है, जो युवाओं के भविष्य को दीमक की तरह चाट रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। वहीं, डरे हुए अभिभावकों ने युवाओं को इस दलदल से बचाने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया है। लोगों का मानना है कि नशे के खिलाफ यह जंग केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है।

Description

वहीं वीडियो के वायरल होते ही शिमला पुलिस हरकत में आ गई है। इस गंभीर मामले पर एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, तुरंत एक पुलिस टीम को संबंधित इलाके में जांच और सर्च ऑप्रेशन के लिए भेजा गया। हालांकि, छापेमारी के दौरान मौके पर पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति या नशीला पदार्थ नहीं मिला।

एसएसपी ने बताया कि फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और उसमें दिखाई दे रहे युवक-युवती की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जांच में जो भी व्यक्ति नशे की गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसे किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस का साथ दें। अगर क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इस जहर को खत्म किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles