2.4 C
New York
Tuesday, April 21, 2026

Buy now

Sirmaur: 2 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले 17 जेबीटी और 13 सीएंडवी शिक्षक नियमित, अब पे-मैट्रिक्स लेवल-9 का मिलेगा फायदा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत जिला सिरमौर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा 17 जेबीटी और 13 सी एंड वी शिक्षकों की सेवाओं को नियमित किया गया है। यह निर्णय कार्मिक विभाग के निर्देशों, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के अनुमोदन और जिला स्तर पर गठित स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया। आदेशों के अनुसार ये सभी शिक्षक विभिन्न राजकीय विद्यालयों में अनुबंध आधार पर नियुक्त थे और इन्होंने 31 मार्च 2026 तक निरंतर दो वर्ष का सेवाकाल पूर्ण किया था। इसके उपरांत इनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से नियमित करते हुए संशोधित वेतन नियम 2022 के तहत पे-मैट्रिक्स लेवल-9 (न्यूनतम 35,600 रुपए) में नियत किया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि इन शिक्षकों की सेवाएं अब हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम, 2024 के अधीन मानी जाएंगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अभिलेख सत्यापन, सेवा पुस्तिका में प्रविष्टि और अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आवश्यकता अनुसार राज्य में कहीं भी ली जा सकती हैं सेवाएं 

आदेशों में यह भी प्रावधान किया गया है कि नियमित किए गए शिक्षकों को प्रारंभिक अवधि में परिवीक्षा पर रखा जाएगा और आवश्यकता अनुसार राज्य में कहीं भी सेवाएं ली जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त यदि भविष्य में किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है। शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि प्रक्रिया के तहत सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये जेबीटी हुए नियमित

जिन 17 जेबीटी शिक्षकों को नियमित किया गया है, वे सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं। इनमें श्वेता (क्यार मंगोला स्कूल), कल्पना (बारा लानी), मोनल ठाकुर (क्यारी), संजय कुमार (अरलू), तरन्नुम जहां (विक्रम का बाग), पूनम चौधरी (ज्वालापुर), कविता कुमारी (पाब-3), शिव राम (बमरार), चंद्रा वती (द्राबिल), मस्त राम (बड़वाना), सुनील कुमार (जसवी), नीलम (जब्याना), आदित्य कुमार (देवाला), राम किशन (झील), श्याम लाल (वासु), पूनम देवी (लाजवा) और रविंदर कुमार (खील स्कूल) शामिल हैं।

ये सी एंड वी शिक्षक हुए नियमित

जिन 13 सी एंड वी शिक्षकों को नियमित किया गया है, वे सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं। इनमें परवीन सकलानी (माजरा – पंजाबी शिक्षक), मंजिंदर कौर (निहालगढ़ – पंजाबी), रघुबीर सिंह (जामनीवाला – पंजाबी), गुरदीप सिंह (अजौली – पंजाबी), परविंदर सिंह (किल्लौर-डीएम), राकेश शर्मा (देवल टिक्करी/कुज्जी – डीएम), रिंकू (बर्मा पापड़ी – डीएम), रविंदर कुमार (कथवार-डीएम), गायत्री देवी (जामनी/सुरला-डीएम), कृष्णा देवी (शरगांव – उर्दू), धर्मपाल (बकरास- ओटी), रणजीत सिंह (टोका नगला-ओटी) और लेख राम (बथाऊधार-ओटी) शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles