20.4 C
New York
Friday, July 31, 2026

Buy now

Himachal: बच्चे के लिए लाए दुकान से खरीद लाए चिप्स, पैकेट खोलते ही उड़े परिजनों के होश

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

नादौन क्षेत्र से खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुकान से खरीदे गए चिप्स के पैकेट को जब परिजनों ने घर आकर खोला, तो उनके होश उड़ गए। पैकेट के अंदर चिप्स के साथ कीड़े रेंगते हुए पाए गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Description

परिजनों ने बताया कि यह 5 रुपS का चिप्स का पैकेट घर के 2 वर्षीय छोटे बच्चे के लिए लाया गया था। जब घर पर पैकेट खोला गया, तो उसमें कुछ हिलता हुआ दिखाई दिया। गौर करने पर अंदर कीड़े, जिसमें एक बड़ा काला कीड़ा भी शामिल था, रेंगते हुए पाए गए। परिजनों ने राहत की सांस ली कि बच्चे के खाने से पहले ही उनकी नजर उन पर पड़ गई, अन्यथा बच्चा बीमार पड़ सकता था।

पीड़ित सोनी कुमार ने बताया कि पैकेट पर निर्माण तिथि 19 मार्च, 2026 और अंतिम तिथि 17 जुलाई, 2026 अंकित थी। यानी उत्पाद एक्सपायरी डेट के भीतर था। वहीं, जब इस बारे में दुकानदार से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि यह स्टॉक उन्हें मात्र दो दिन पूर्व ही कंपनी की तरफ से सप्लाई किया गया है। दुकानदार ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी के अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवा दी है।

इस घटना से सहमे परिजनों ने अन्य लोगों से आग्रह किया है कि बच्चों को बाजार के इस तरह के उत्पाद खिलाते समय बेहद सावधानी बरतें। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि पैकिंग में बरती गई इस लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कहा है कि इस संदर्भ में संबंधित विभाग को जांच करने और उचित कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles