9.2 C
New York
Sunday, April 19, 2026

Buy now

जिला परिषद सीट : पात्तलियो वार्ड से परविंदर सिंह बिट्टू की दावेदारी सबसे प्रबल, क्षेत्र में चर्चाएं तेज!

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पंचायती राज चुनाव के रण में पात्तलियो वार्ड से जिला परिषद सीट के लिए कांग्रेस के युवा नेता परविंदर सिंह बिट्टू प्रबल दावेदार हैं। परविंदर सिंह बिट्टू के समर्थक बताते हैं कि बिना कार्यकारिणी के भी पार्टी को मज़बूत करने वाले परविंदर सिंह बिट्टू CM सुक्खू के सबसे भरोसेमंद युवा नेताओं में से एक है। क्षेत्र में जहाँ एक और युवाओं का समर्थन उन्हें प्राप्त है, वहीं बुजुर्ग व महिलाओं के भी चहेते हैं।

ऐसे में अब यदि परविंदर सिंह बिट्टू को कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन मिलता हैं तो विरोधियों को चित करने में उन्हें कोई मशक्कत करने की भी जरूरत नहीं हैं। यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा कि उनके आगे विरोधी पस्त रहेंगे।

उधर, क्षेत्र के लोग बताते हैं कि बिट्टू और उनका परिवार बिना पद के भी आम जनता की मदद व सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रहते हैं। परविंदर सिंह बिट्टू इससे पहले BDC भी रह चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी अमृत कौर बीते कार्यकाल में महिला आरक्षित सीट होने के चलते चुनावी मैदान में उतरी थी और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की थी। बिट्टू व उनके परिवार ने राजनीतिक तौर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया हैं। उनकी राजनीतिक पकड़ क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा व लोक सभा चुनाव में भी खासा समर्थन मिलना निश्चित हैं।

बता दें कि परविंदर बिट्टू के ज्यादा समर्थक आम कार्यकर्ता है। इतना ही नहीं, परविंदर सिंह बिट्टू विपक्षी दलों के तमाम स्थानीय नेताओं के साथ अच्छे संबंध रखते हैं। वो कई दफ़ा बिना पद के भी ग़रीब और ज़रूरतमंद लोगों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोग बिट्टू के नाम की चर्चा कर रहे हैं।

परविंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि “हाँ ये सच है कि क्षेत्र के लोग मुझे जिला परिषद चुनाव लड़ने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। जनता ने चाहा तो हम जनता के साथ क़दम से क़दम मिलाकर आगे बढ़ेंगे। फ़िलहाल जो जनता कहेगी वो सर माथे रहेगा।बाक़ी आने वाला वक़्त बताएगा।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles