21.1 C
New York
Sunday, July 26, 2026

Buy now

Sirmaur : उपायुक्त ने नाहन, पांवटा साहिब व राजगढ़ के वार्डो के आरक्षण की अधिसूचना की जारी..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर में 2026 में होने वाले शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए नगर पालिका परिषद नाहन, नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डो के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।

Description

अधिसूचना में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद नाहन में वार्ड नं.-1 ढ़ाबों, वार्ड नं.-2 हरिपुर, वार्ड नं.-6 नया बाजार, वार्ड नं.-7 उपर की टोली तथा वार्ड नं.-10 कच्चा टैंक को अनारक्षित रखा गया है। जबकि वार्ड नं.-3 शांति संगम, वार्ड नं.-4 शमशेर गंज, वार्ड नं.-5 अमरपुर, वार्ड नं.-11 जगन्नाथ मंदिर और वार्ड नं.-13 बाल्मिकी बस्ती को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नं.-8 रानीताल तथा वार्ड नं.-12 नावनी बाग, को अनुसूचित जाति हेतू आरक्षित है जबकि वार्ड नं.-9 मियां मंदिर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

नगर पालिका परिषद, पांवटा साहिब के वार्डो का आरक्षण..

उपायुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नं-1 भाटांवाली भूपपुर, वार्ड नं.-5 शमशेरपुर, वार्ड नं.-7 हस्पताल, वार्ड नं.-8 बस स्टैंड़, वार्ड नं.-9 कहार बस्ती तथा वार्ड नं.-13 हीरपुर को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड नं.-2 भूपपुर केदारपुर, वार्ड नं.-3 बद्रीपुर, वार्ड नं.-4 तारूवाला, वार्ड नं.-6 बाईपास तथा वार्ड नं.-12 शुभखेड़ा को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि वार्ड नं.-10 देवी नगर-1 को अनुसूचित जाति तथा वार्ड नं.-11 देवी नगर-2 को अनुसूचित जाति महिला हेतु आरक्षित किया गया है।

नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों का आरक्षण..

नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों का आरक्षण उपायुक्त द्वारा जारी नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों का आरक्षण की अधिसूचना के अनुरूप वार्ड नं.-1 कलौनी वार्ड, वार्ड नं.-6 पुलिस थाना वार्ड, वार्ड नं.-7 गांव कोटली वार्ड (कोटली हडेच) को अनारक्षित रखा गया है जबकि वार्ड नं.-4 नेहरू मैदान वार्ड तथा वार्ड नं.-5 स्कूल वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड नं.-2 बस स्टैंड वार्ड को अनुसूचित जाति तथा वार्ड नं.-3 राधा कृष्ण मंदिर वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles