24.4 C
New York
Saturday, August 15, 2026

Buy now

विद्युत बोर्ड का कर्मचारी व उसका साथी चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

जंजहैली पुलिस ने विद्युत विभाग के एक टीमेट और उसके साथी को 3 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 23 मार्च की रात को हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक विद्युत विभाग में टीमेट पद पर कार्यरत लाल सिंह (26) और उसका साथी मोहन सिंह (36) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे, जिनसे 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई है। पुलिस अब इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Description

पहले भी नशा तस्करी के बड़े मामले में संलिप्त रह चुका है कर्मचारी

हैरानी की बात यह है कि आरोपी लाल सिंह पहले भी नशा तस्करी के एक बड़े मामले में संलिप्त रह चुका है। फरवरी, 2025 में सराज के भलवाड़ में 44 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए मुख्य आरोपी रूबल के मामले में यह विद्युत कर्मचारी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए तस्करी की फंडिंग करता पाया गया था। उस मामले में विभाग ने उसे चार्जशीट किया था और अब कोर्ट ट्रायल के साथ-साथ विभागीय जांच का सामना कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने अब उसे एक बार फिर चिट्टे के साथ रंगे हाथ पकड़ा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles