22.4 C
New York
Sunday, July 26, 2026

Buy now

Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर हिमपात दर्ज… आगामी दिनों के लिए ”येलो अलर्ट”, जानें अपडेट

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सोमवार को रोहतांग दर्रा, लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया, जबकि कुल्लू में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजधानी शिमला में भी दिन भर धूप-छांव के खेल के बाद शाम को अचानक ओलावृष्टि हुई।

Description

इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर कुल्लू जिले में देखा गया, जहां बर्फबारी और बारिश के कारण करीब 30 सड़कें बंद हो गई हैं और 15 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से अंधेरा छा गया है।

Description

पर्यटकों के चेहरे खिले, प्रशासन मुस्तैद

खराब मौसम के बावजूद पर्यटकों में भारी उत्साह देखा गया। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में सैलानियों ने बर्फबारी का जमकर आनंद लिया। मार्ग बहाली के लिए बीआरओ (BRO) ने अटल टनल से कोकसर की ओर बर्फ हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।

वहीं, चंबा के भरमौर और पांगी की पहाड़ियों पर भी लगभग 5 सेंटीमीटर तक बर्फ जम चुकी है। मंडी जिले के सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में भारी बारिश हुई, जबकि निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

आगामी दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

26 मार्च को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

27-28 मार्च को इन दो दिनों के दौरान मौसम के शुष्क और साफ रहने की संभावना है।

29 मार्च को महीने के अंत में एक बार फिर बादलों के बरसने और मौसम खराब होने का अनुमान जताया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles