19.1 C
New York
Sunday, July 26, 2026

Buy now

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां चैल-जहल सड़क मार्ग पर स्थित अति संवेदनशील तुन्ना नामक स्थान पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही वाहन के परखच्चे उड़ गए, वहीं उसमे सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे एक परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। मृतक की पहचान दीपक पुत्र डीके सिंह चौहान, निवासी गांव स्यास, तहसील चच्योट के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने वाहन (HP 65B-0920) से चैलचौक से अपने घर धंग्यारा-स्यास की ओर लौट रहा था। सफर के दौरान जैसे ही वह तुन्ना के पास पहुंचा तो अचानक वाहन से उसका संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधा गहरी खाई में जा समाया।

Description

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की असामयिक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से पूरे धंग्यारा और स्यास क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Description

खस्ताहाल सड़क से लोगों में रोष, मुरम्मत की उठाई मांग

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मार्ग की दुर्दशा पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि तुन्ना क्षेत्र में सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह सड़क धंस चुकी है, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पुरजोर मांग की है कि इस मार्ग की जल्द से जल्द मुरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के जानलेवा हादसों को टाला जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles