24.4 C
New York
Saturday, August 15, 2026

Buy now

हिमाचल में 9 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक दुकानदार ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर मानवता को शर्मसार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पुलिस थाना चम्बा में दी गई शिकायत के अनुसार बच्ची रोजाना पास की दुकान से खाने-पीने का सामान लेने जाती थी। इसी दौरान 22 वर्षीय दुकानदार ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। मासूम बच्ची इस घटना से सहम गई और डर के कारण तुरंत किसी को कुछ नहीं बता सकी। 2 दिन बाद बच्ची ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती अपनी मां को सुनाई। बच्ची की बात सुनकर परिजनों ने महिला पुलिस थाना चम्बा में शिकायत दर्ज करवाई।

Description

शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा बाल संरक्षण से जुड़े कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles