9.6 C
New York
Thursday, April 30, 2026

Buy now

फिर करवट लेगा मौसम, आंधी, बारिश, बिजली गिरने व तेज हवाएं चलने का अलर्ट

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

राज्य में मार्च माह में ही तपिश का खूब अहसास हो गया है और कई जिलों में जहां भीषण लू चली है, वहीं मैदानी इलाकों के लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। मैदानी क्षेत्रों के कई इलाकों में गर्मी अचानक बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला और सोलन में लू का असर देखने को मिला। जहां ऊना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंच गया है, वहीं लू चलने वाले इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 32.7, भुंतर में 31.4, धर्मशाला में 30.1 और सोलन में 30 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। शिमला में भी अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। मार्च के शुरूआती दिनों में ही इन शहरों में लोगों को जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन में एक-दो स्थानों पर भीषण लू चलने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन राहत की बात यह है कि इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से 11, 12, 14 और 15 मार्च को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके साथ बारिश व बर्फबारी की भी संभावनाएं हैं।

राज्य की राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में भी रातें अपेक्षाकृत गर्म हो गई हैं और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है। शिमला में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.6, मनाली में रात का तापमान 8.5, सुंदरनगर में 11.7, भुंतर में 10.1, कल्पा में 6, धर्मशाला में 10.4, ऊना में 14.5, नाहन में 15.1, केलांग में 4.7, पालमपुर में 14.5, सोलन में 10.5, कांगड़ा में 14.4, मंडी में 12.2, बिलासपुर में 14, जुब्बड़हट्टी में 17.2, कुकुमसेरी में 2.2, सराहन में 9.6, देहरा गोपीपुर में 17 और कसौली में 17.1 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles