ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर नदी पार करते समय तेज बहाव में बहने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवनी का है। मृतका की पहचान देवनी निवासी गुलजार की पत्नी अनवरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम लगभग 4:00 बजे अनवरी अपनी बहू के साथ मारकंडा नदी पार कर रही थी। पानी का स्तर और बहाव अधिक होने के कारण दोनों ने सुरक्षा के लिए एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। इसी दौरान तेज बहाव के कारण दोनों का संतुलन बिगड़ गया और अनवरी देवी तेज धारा में बह गई। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।
