22.6 C
New York
Saturday, April 18, 2026

Buy now

होला मोहल्ला : पांवटा साहिब में 5 मार्च को रहेगा स्थानीय सरकारी अवकाश..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब में 5 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले पारंपरिक और ऐतिहासिक होली मेले के अवसर पर स्थानीय सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।

यह जानकारी देते हुए SDM गुंजित सिंह चीमा ने बताया कि यह निर्णय स्थानीय समुदाय की सहूलियत, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

बता दें कि हर वर्ष की तरह इस बार भी होली मेले को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि यह अवकाश केवल पांवटा साहिब क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, बोर्ड-निगम कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा। निजी संस्थानों एवं पड़ोसी क्षेत्रों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

SDM पाँवटा साहिब ने नागरिकों से अपील की है कि वे मेले के दौरान शांति, भाईचारे और अनुशासन बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि यह ऐतिहासिक आयोजन सफल और यादगार बन सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles