22.4 C
New York
Tuesday, July 28, 2026

Buy now

Sirmour: दुबई में फंसे हिमाचली बेटे की कॉल ने उड़ाए परिवार के होश, सरकार से लगाई मदद की गुहार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव का असर अब हिमाचल प्रदेश के परिवारों पर भी दिखने लगा है। खाड़ी देशों में बने युद्ध जैसे हालात के बीच जिला सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू के रहने वाले 28 वर्षीय हर्षित अरोड़ा के दुबई में फंसे होने की खबर ने परिवार की नींद उड़ा दी है।

Description

ददाहू निवासी नरेश कुमार राधे ने बताया कि उनकी अपने बेटे हर्षित से फोन पर बात हुई है। हर्षित ने बताया कि दुबई में हालात सामान्य नहीं हैं। उसने अपने पिता को जानकारी दी कि जिस इलाके में वह रह रहा है, वहां आसपास धमाकों की तेज आवाजें सुनाई दी हैं। इतना ही नहीं, हर्षित के मुताबिक 2 मिसाइलें गिरने की भी सूचना मिली है, जिससे वहां रह रहे भारतीयों में डर का माहौल है।

करीब 5 महीने पहले गुड़गांव से दुबई शिफ्ट हुए हर्षित वहां एक निजी कंपनी में रियल एस्टेट सेक्टर में काम कर रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने घर वापस आने की इच्छा जताई है, लेकिन एहतियातन उड़ान सेवाएं बंद होने के कारण वह फिलहाल वहां फंस गए हैं। हालांकि, हर्षित ने परिवार को आश्वस्त किया है कि वह अभी सुरक्षित हैं।

हर्षित के पिता नरेश कुमार ने हिमाचल प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि दुबई और अन्य खाड़ी देशों में हिमाचल के कई युवा काम कर रहे हैं। सरकार को उनकी सुरक्षा पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि यदि हालात और बिगड़ते हैं, तो केंद्र सरकार से समन्वय कर विशेष उड़ान सेवाएं शुरू की जाएं ताकि उनके बेटे समेत अन्य युवाओं की वतन वापसी सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles