22.4 C
New York
Sunday, July 26, 2026

Buy now

हिमाचल सरकार ने 14 नायब तहसीलदारों को बनाया तहसीलदार, 2 को रिटायरमैंट के बाद मिला पदोन्नति का ताेहफा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा निर्णय लेते हुए 14 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार बना दिया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस पदोन्नति सूची की खास बात यह है कि इसमें 2 अधिकारी मदन लाल और देश राज ऐसे हैं जो पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्हें सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद तहसीलदार के पद पर पदोन्नति दी है।

Description

पदोन्नत अधिकारियों की सूची

अधिसूचना के अनुसार जिन नायब तहसीलदारों को पदोन्नत किया गया है, उनमें राजन कुमार, विजय कुमार, कश्मीर सिंह, प्रकाश चंद, देवेंद्र कुमार, भूपिन्द्र सिंह, इंद्र पाल, पी. चंद, संजीव कुमार, हीरा लाल, मदन लाल, जय चंद, देश राज और विकास कुमार शामिल हैं।

11 नए तहसीलदारों को नए स्टेशन आबंटित

पदोन्नति के साथ ही सरकार ने 11 अधिकारियों को नए स्टेशन भी आबंटित कर दिए हैं। जारी आदेशों के तहत राजन कुमार को बड़सर, विजय कुमार को जुब्बल, कश्मीर सिंह को संगड़ाह, प्रकाश चंद को कांगड़ा, देवेंद्र कुमार को निचार, भूपेन्द्र सिंह को चम्बा, इंद्र पाल को पांगी, पी. चंद को मूरंग, संजीव कुमार को मंडी, हीरा लाल को करसोग, विकास कुमार को केलांग तहसील में तैनाती दी गई है।

डीसी के माध्यम से ज्वाइनिंग के निर्देश

पदोन्नत अधिकारियों में से जय चंद के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। वहीं, जिन अधिकारियों को तैनाती मिल गई है, उन्हें संबंधित उपायुक्त के माध्यम से राजस्व विभाग को अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles