13.1 C
New York
Monday, May 25, 2026

Buy now

पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 मामलाें में पकड़ी 1 किलाे से अधिक चरस…4 युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

मंडी जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। जिले में हुई 2 अलग-अलग कार्रवाईयों में पुलिस ने भारी मात्रा में चरस बरामद की है। पहली बड़ी कार्रवाई में हटली पुलिस ने तीन आरोपियों को 1.389 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे मामले में जोगिंद्रनगर पुलिस ने कांगड़ा के एक युवक को चरस के साथ दबोचा है।

जाहू-नेरचौक सुपर हाईवे पर आल्टो कार से मिली चरस की खेप

जानकारी के अनुसार पहले मामले में हटली पुलिस की टीम ने ढलवान क्षेत्र में जाहू-नेरचौक सुपर हाईवे पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान जांच के लिए एक सफेद रंग की आल्टो कार को रोका गया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से 1.389 किलोग्राम चरस बरामद हुई। कार में तीन युवक सवार थे, जिन्हें पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपी मंडी जिले की तहसील बालीचौकी के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान ईश्वर दास (38) निवासी गांव बसुट, तीर्थ राज (23) निवासी गांव चुढार और जीवानन्द (22) निवासी गांव डिंगली के रूप में हुई है।

रविवार को छुट्टी होने के चलते तीनों आरोपियों को जोगिंद्रनगर न्यायालय में पेश किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हटली थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

148 ग्राम चरस के साथ दबाेचा कांगड़ा का युवक

दूसरी घटना में जोगिंद्रनगर पुलिस ने एनएच-154 पर टोभड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान युवक के पास से 148 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान मंजीत कुमार (24) निवासी गांव सुभाषपुर, डाकघर तियाम्बल, तहसील जसवां व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles