ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के नाहन शहर के तेली मोहल्ला क्षेत्र का है। मृतक की पहचान तौसीफ खान पुत्र शराफत अली, निवासी तेली मोहल्ला( नाहन) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब 6:30 बजे जब परिजनों को घटना का पता चला, तो वे युवक को तुरंत डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। डीएसपी नाहन शक्ति सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।
