ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा, जिला सिरमौर में 67वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (प्रमुख खेल) का शुभारम्भ समारोह रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि खत्री सिंह ठाकुर (जिला परिषद सदस्य एवं समाजसेवी) ने शिरकत कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।
समारोह के मुख्य आकर्षण एवं गणमान्य अतिथि:

मुख्य अतिथि : खत्री सिंह ठाकुर (जिला परिषद सदस्य एवं समाजसेवी)
विशेष अतिथि : हरप्रीत सिंह रतन (कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष पांवटा साहिब)
विशिष्ट अतिथि : विशाल कपूर (क्रेशर संचालक एवं समाजसेवी ) और अवनीत सिंह लांबा ( युवा नेता कांग्रेस एवं समाजसेवी)

आयोजक : आयोजन सचिव डॉ. मदन लाल (आयोजन सचिव-सह-उप निदेशक, विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक), जिला स्कूल क्रीड़ा संघ, जिला सिरमौर), मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल तथा समस्त स्टाफ व विद्यालय प्रबंधन समिति।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां (नाटी एवं भांगड़ा) :
उद्घाटन समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
पारंपरिक पहाड़ी नाटी : विद्यार्थियों ने हिमाचली वेशभूषा में मनमोहक नाटी प्रस्तुत कर संपूर्ण प्रांगण को पहाड़ी संस्कृति के रंगों में सराबोर कर दिया।
ऊर्जावान भांगड़ा : इसके साथ ही विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर शानदार भांगड़ा पेश कर दर्शकों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की मुख्य बातें :
मुख्य अतिथि खत्री सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने भावना और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल भावना से छात्र जिंदगी में अनुशासन सीखते हैं। जिससे छात्र पढ़ाई के साथ-साथ जीवन मे लक्ष्य स्थापित कर आगे बढ़ सकते हैं। खेलों में हिस्सा लेने वाले छात्र न केवल शारीरिक तौर से स्वस्थ रहते हैं बल्कि मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहते हैं। इस लिए प्रत्येक छात्र को किसी न किसी खेल में भाग अवश्य लेना चाहिए। वहीं, मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल तथा आयोजन सचिव डॉ. मदन लाल ने सभी अतिथियों का विधिवत स्वागत व अभिनंदन किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई विभिन्न टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
