Himachal: पिता ने नाबालिग बेटी से किया ऐसा शर्मनाक काम, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Himachal: पिता ने नाबालिग बेटी से किया ऐसा शर्मनाक काम, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

कुल्लू में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 64(2)(एफ)(एम), 65(1), 115(2), 351(2) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्त्ता के अनुसार गत 25 अक्तूबर को पति द्वारा शारीरिक उत्पीड़न के कारण उसे तेगुबेहड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अपनी 2 बेटियों के साथ अपनी मां के साथ रह रही थी।

बीते रोज सुबह उसका पति दोनों बेटियों को अपने साथ अपने क्वार्टर ले गया। दिन में करीब 4 बजे दोनों बेटियां भुट्टी कालोनी में अपनी नानी के क्वार्टर पर लौटीं। जहां उसकी बड़ी नाबालिग बेटी ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए और उसे गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता का मेडीकल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में करवाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment