शंखोली के अंशु भारद्वाज का 52वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन

शंखोली के अंशु भारद्वाज का 52वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन

शंखोली के अंशु भारद्वाज का 52वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सोलन: जिला सिरमौर के शंखोली गांव के होनहार खिलाड़ी अंशु भारद्वाज का चयन 52वीं अंडर-20 बॉयज जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ। यह प्रतियोगिता 1 से 4 नवंबर 2026 तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना (बिहार) में आयोजित होगी।

साधारण किसान श्री रमेश शर्मा के पुत्र अंशु ने 10वीं तक की पढ़ाई GSSS खड़काह से पूरी की, जिसके बाद उनका चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर के लिए हुआ। बचपन से अनुशासित रहे अंशु का राष्ट्रीय स्तर पर यह तीसरा चयन है, जिसमें GSSS खड़काह के शारीरिक शिक्षक (PET) श्री राजूराम के मार्गदर्शन की मुख्य भूमिका रही।

अंशु की इस उपलब्धि से शंखोली गांव, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सभी क्षेत्रवासियों और अध्यापकों ने उन्हें इस सफलता पर बधाई दी है।

Related posts

Leave a Comment