ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश में आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है और ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी देखने को मिली है। भरमौर, शिमला, चुराह और किन्नौर में चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
बर्फबारी से जहां पहाड़ों की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है, वहीं ठंड में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी की खबर से सैलानियों में उत्साह है, जबकि स्थानीय लोग ठंड से बचाव की तैयारियों में जुट गए हैं।
वहीं, निचले इलाकों में भी झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। बारिश बर्फबारी के यह दौर लगातार जारी हैं, जिससे किसानों के चेहरे पर रौनक लौटी हैं। साथ ही पूरे हिमाचल में सूखे जैसे हालात बाद लोगों ने राहत महसूस की हैं। एक और जहाँ खुश्क ठंड से बीमारियों से बचाव होगा वहीं दूसरी और सिजनली अच्छी फसलो के लिए यह बारिश बर्फबारी अमृत के समान हैं।
हालांकि, राज्य में कई जगह तूफान भी देखने को मिला है, जिससे नुकसान की आशंका भी बनी हुई हैं।
