11.1 C
New York
Sunday, April 12, 2026

Buy now

पांच महीने के मासूम को रोता छोड़ गई मां, निगला जह.र- सदमे में पूरा परिवार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। ज्वाली क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीली दवा खाने से मौत हो गई है। सबसे दुखद बात ये है कि महिला अभी पांच महीने पहले ही एक बेटे की मां बनी थी।

जहर खाने से महिला की मौत

बताया जा रहा है कि महिला की शादी 3 साल पहले हुई थी। अब उसका एक पांच महीने का बेटा पीछे छूट गया है। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष और ससुरालवाले गहरे सदमे में हैं।

जानकारी के अनुसार, परिजनों द्वारा महिला को सिविल अस्पताल ज्वाली में उपचार के लिए ले जाया गया था। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि महिला ने किसी जहरीली दवा का सेवन किया हुआ है। अस्पताल द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसी बीच उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

5 महीने के मासूम ने खोई मां

मृतका की मां वैष्णो देवी ने बताया कि वो कंदोर की रहने वाली हैं। तीन साल पहले उनकी बेटी राजेश कुमारी (27) की शादी ढन पंचायत के संजीव कुमार के साथ हुई थी। दोनों का एक पांच महीने का बेटा भी है।

मृतका की मां ने बताया कि उनका दामाद सोलन यूनिवर्सिटी में नौकरी करता है। उनकी बेटी ससुराल में बहुत खुश थी। वहीं, मृतका के ससुराल वालों का भी कहना है कि बेटा-बहू दोनों आपस में खुश थे। ऐसे अचानक उसकी मौत ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। मासूम ने मां की ममता खो दी है। मासूम की आंखें मां को ढूंढ रही हैं।

पूरे इलाके में पसरा मातम

प्रारंभिक जांच में महिला के कमरे से पुलिस टीम को कोई भी जहरीली वस्तु नहीं मिली है। इसके अलावा मृतका के शरीर पर किसी तरह का कोई निशान भी नहीं मिला है। महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मामले की पुष्टि करते हुए ASP नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

क्या बोले मायके वाले?

शुरुआती जांच में महिला की मौत को लेकर ना तो मायके वालों ने और ना ही ससुराल वालों में से किसी व्यक्ति ने कोई शक जाहिर किया है। मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी ससुराल में बहुत खुश थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles