दुःखद : यमुना पुल पर भीषण सड़क हादसा, खड़े डंपर से पीछे से टकराई कार, शिलाई के युवक सहित 3 युवकों की मौत..

दुःखद : यमुना पुल पर भीषण सड़क हादसा, खड़े डंपर से पीछे से टकराई कार, शिलाई के युवक सहित 3 युवकों की मौत..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात करीब साढ़े 10:30 बजे एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक क्रेटा गाड़ी खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 3 युवकों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तीनों युवकों का पोस्टमार्टम करवा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय तरसेम सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी शिलाई जिला सिरमौर, 37 वर्षीय अमित कुमार पुत्र महाकर सिंह शांति नगर भोपा रोड नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश तथा सोनू पुत्र वेदपाल सिंह निवासी नगला हुकम सिंह ग्रेटर नोएडा दिल्ली की रूप में हुई है।

पांवटा साहिब पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। उधर, जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है ।

 

Related posts

Leave a Comment