19.4 C
New York
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

हिमाचल के लिए अगले कुछ घंटे भारी : 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले कुछ घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लाहुल-स्पीति और रोहतांग में हुई बर्फबारी

लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। रोहतांग दर्रे पर भी बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फ गिरने से मनाली और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम के बदले मिजाज का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी देखने को मिल रहा है।

जनजातीय जिला किन्नौर में पिछले तीन दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है।

5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में चंबा, कांगड़ा और मंडी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में बारिश के साथ बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश के बाकी जिलों में भी कुछ जगह हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

लगातार खराब मौसम के कारण किन्नौर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, बागवान भी फसलों को लेकर चिंतित हैं। सीमावर्ती क्षेत्र छितकुल और रक्छम में बारिश और बर्फबारी से फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। ऐसे में मौसम के और खराब होने से बागवानों की परेशानी बढ़ सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles