16.7 C
New York
Sunday, September 27, 2026

Buy now

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनोग में JBP फाउंडेशन ने बाँटी ₹68,800 की छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि, 13 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनोग में JBP फाउंडेशन ने बाँटी ₹68,800 की छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि, 13 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनोग में जेबीपी (JBP) फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम’ में गरीब परिवार के होनहार विद्यार्थियों को ₹12,000 प्रति छात्र की आर्थिक सहायता तथा प्रत्येक क्लास टॉपर को ₹1,100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस गरिमामयी समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय सिंह रणोत, जेबीपी फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य श्री बलबीर शर्मा (सेवानिवृत्त प्रवक्ता), श्री वीरेंद्र शर्मा जी, श्री रवि पराशर जी, वालंटियर साक्षी ठाकुर, उप-प्रधानाचार्य श्री सुरेश सिंगटा जी, विद्यालय की शिक्षिका एवं संगठन की सदस्य श्रीमती मीरा चौहान जी सहित सम्पूर्ण शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्री बलबीर शर्मा ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए टॉपर्स को वार्षिक प्रोत्साहन, 80% से अधिक अंक लाने वाले जरूरतमंदों को ₹12,000 की सहायता, विशेष परिस्थितियों में आर्थिक मदद, दूर-दराज के छात्रों को परीक्षाओं हेतु यात्रा व ठहरने की सुविधा और सरकारी स्कूलों में मोटिवेशनल प्रोग्राम आयोजित करने के संकल्पों से अवगत कराया।

समारोह में कुल ₹68,800 की राशि वितरित की गई, जिसमें ₹12,000 की छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में रितु पोज़टा (पुत्री श्री कल्याण पोज़टा), रवीना (पुत्री श्री वेद प्रकाश), आरुषि (पुत्री श्री सुभाष), तमन्ना (पुत्री श्री वीरेंद्र) व आंचल (पुत्री श्री प्रदीप) शामिल हैं, जबकि कक्षा टॉपर्स के रूप में छठी कक्षा की काव्यांजलि (पुत्री श्री विपिन सिंह), सातवीं के विनीत शर्मा (पुत्र श्री यशपाल), आठवीं की अनुक्षा (पुत्री श्री कल्याण सिंह) व मुस्कान शर्मा (पुत्री श्री गुमान सिंह), नौवीं के प्रिंस (पुत्र श्री जीत सिंह), दसवीं की रितिका (पुत्री श्री कल्याण सिंह), ग्यारहवीं के अतुल पोजटा (पुत्र श्री जगत सिंह) और बारहवीं की शालू (पुत्री श्री मंगत राम) को ₹1,100-₹1,100 की राशि से पुरस्कृत कर सभी अतिथियों व शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles