22.2 C
New York
Saturday, September 19, 2026

Buy now

पच्छाद: गाड़ी में शराब भरकर ले जा रहा था शख्स, गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 12 बोतल देशी शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार,बीते कल पच्छाद पुलिस की टीम गश्त के दौरान नैनाटिक्कर क्षेत्र में मौजूद थी। उसी समय पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नैनाटिक्कर की ओर से एक व्यक्ति अपनी गाड़ी में अवैध शराब लेकर सराहां की तरफ जा रहा है।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाकेबंदी की और गाड़ी (नंबर HP 16AA-1952) को जांच के लिए रोका। पूछताछ के दौरान चालक व वाहन मालिक ने अपना नाम श्याम दत्त, निवासी गांव गनियाना नाली (तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर) बताया। गाड़ी की गहनता से तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोतल देशी शराब बरामद की।

पुलिस ने शराब और गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles