23.6 C
New York
Monday, September 14, 2026

Buy now

एजेंडा 2027-विकसित पावंटा साहिब पर कार्यक्रम आयोजित..

एजेंडा 2027-विकसित पावंटा साहिब पर कार्यक्रम आयोजित..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) 

दिनांक 12 सितम्बर को ‘श्री पांवटा साहिब विकास मंच’ द्वारा आयोजित बैठक में पांवटा साहिब के समग्र विकास के लिए लंबी चर्चा उपरांत यह मांग पत्र तैयार किया गया हैं:

लिस्ट A: (बड़े प्रोजेक्ट, अनुमानित लागत 500 करोड़ रू, रेलवे को छोड़कर)

1. MDR 64 पांवटा साहिब – डाकपत्थर रोड को डबल लेन A ग्रेड किया जाये जिसमें बांगरण पुल को भी चौड़ा किया जाये।

2. पुरुवाला – नघेत्ता – क्लाथा – किलोड और नघेत्ता – बनोर – तिलोरधार सड़कों को MDR घोषित कर इनका चौड़ीकरण किया जाये।

3. गोविंदघाट स्थित यमुना नदी पर अधूरे बैराज को पूरा करके तथा यमुना रिवर फ्रंट विकसित करके यहाँ पर वाटर स्पोर्ट्स एवं टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाये।

4. हरिपुर टोहाना स्थित 41 बीघा सरकारी भूमि पर मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर एवं आउट डोर स्टेडियम सहित एक ऑडिटोरियम का भी निर्माण हो।

5. गवर्नमेंट कॉलेज भरली खेल मैदान को राज्य स्तरीय क्रिकेट / स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपग्रेड किया जाये।

6. अम्बोया स्थित पावर कारपोरेशन की 300 बीघा ज़मीन पर एक औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाये।

7. सिविल हॉस्पिटल में समुचित स्टाफ सहित सभी सुविधाओं का विस्तार व ट्रामा सेंटर का आरम्भ तथा CHC राजपुर में सभी मेडिकल सुविधाओं की पूर्ति।

8. पांवटा साहिब नगर क्षेत्र की ड्रैनेज, सीवेरेज को दुरुस्त कर पुराने नहरी नेटवर्क को चौड़ी सड़कों में तब्दील करना।

9. भगानी साहिब में इंडस्ट्री 4.0 के प्रशिक्षण हेतु एक स्किल डेवलपमेंट कॉलेज की स्थापना हो।

10. माता शाकुम्भरी देवी से पांवटा साहिब या कम से कम धर्मावाला (उत्तराखंड) तक रेलवे विस्तार।

लिस्ट – B (इनिशिएटिव ओरिएंटेड, लागत कम)

1. पांवटा साहिब क्षेत्र में बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स को उतारने के लिए लैंड बैंक चिन्हित करना।

2. भारी वाहनों के बढ़ते यातायात से निपटने हेतु कम से कम 100 बीघा भूमि पर ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधा।

3. बद्रीपुर चौक पर ट्रैफिक जाम कम करने के लिए मैनकाइंड फार्मा किशनपुरा से गोंदपुर के लिए बाई पास सड़क का निर्माण पूरा करना।

4. भारत सरकार की प्रशाद स्कीम के तहत नगर परिषद पांवटा साहिब के लिए बजट का आवंटन।

5. कर्नल शेरजंग नेशनल पार्क को वाइल्ड लाइफ टूरिज्म गतिविधि के लिए प्रभावी तरीके से प्रोमोट तथा वित्तपोषित करना।

6. बहराल तथा इसके आसपास हाथियों और जंगली जानवरों के रोकथाम के लिए प्रभावी तंत्र स्थापित करना।

7. बढ़ते अपराध की रोकथाम हेतु पांवटा साहिब को पुलिस जिला घोषित करना।

8. शहर के अंदर देई जी साहिबा की सैकड़ों बीघा भूमि को गैर कानूनी कब्जों से बचाने के लिए उनको सुंदर पार्कों में तब्दील करना।

9. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बड़ा प्रोजेक्ट लगे और इसकी व्यवस्था में सुधार हो।

10. क्रेशर उद्योग में लगे ट्रालों के लिए शहर से बाहर पेरीफेरियल रोड की सुविधा।

लिस्ट – C (छोटे छोटे मुद्दे जिनसे लोग रोजाना परेशान हैं, उसके लिए सिविल सोसाइटी सक्रिय रूप से काम करेगी)

1. सभी धर्मों जातियों का एक संघ बने जिसका नाम सिविल सोसाइटी पांवटा साहिब होगा। स. मनिंदर सिंह मनी इसके गठन बारे आवश्यक कदम उठाएंगे।

2. अलग समुदायों के व्यक्तियों के बीच होने वाले किसी भी प्रकार के झगड़े या विवाद को धार्मिक या जातीय रंग न दिया जाये ताकि क्षेत्र में शान्ति और सुकून कायम रहे।

3. पुराने यमुना पुल से भूपपुर तक की सड़क और पुल की मरम्मत के लिए भारत सरकार द्वारा मंजूर किये गए 22 करोड़ रू. के खर्च और टेंडर डॉक्यूमेंट पर सिविल सोसाइटी की कड़ी निगाह रहेगी।

4. बद्रीपुर की ट्रैफिक लाइट्स में स्लिप रोड एंट्री की सुविधा हो।

5. मां यमुना शरद महोत्सव और होला मोहल्ला कार्यक्रम में केवल एक स्टार कलाकार हो बाकि क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों को अधिमान मिले।

6. शहर में बढ़ते नशे पर लगाम लगाने के लिए सिविल सोसाइटी भी भागीदार बने।

7. रेलवे कनेक्टिविटी के लिए उच्च स्तर पर संवाद करने के लिए सिविल सोसाइटी का एक डेलीगेशन तय होगा।

8. गुरुद्वारा साहिब के पास बने शौचालय को अपग्रेड किया जाये।

9. नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर लाइट्स की सुविधा।

10. शहर के आस पास की पंचायतों में कूड़ा निस्तारण का सुधार हो।

इस लिस्ट में आगे भी विस्तार होगा।

इस परिचर्चा में अनिन्दर सिंह नौटी अध्यक्ष व्यापार मंडल पावंटा साहिब, सतीश गोयल प्रेजिडेंट HCCI, जसमेर सिंह भूरा अध्यक्ष सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन, विशांत गर्ग प्रेजिडेंट लघु उद्योग भारती, कांग्रेस नेता मनीष तोमर, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नजाकत अली हाश्मी, वसीम मालिक प्रेजिडेंट सिरमौर मुस्लिम आर्गेनाइजेशन, एन. पी. एस. नारंग, साहिल गुप्ता, पूर्ण तोमर सचिव चुड़ैश्वर सेवा समिति पावंटा साहिब, प्रदीप चौहान होटल व्यवसायी, सरदार मनिंदर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव रखे l

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles