27.4 C
New York
Thursday, September 10, 2026

Buy now

Himachal: सुक्खू सरकार के कई मंत्रियों ने दिल्ली में डाला डेरा, मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बाद 11 सितम्बर को राज्य सचिवालय में प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक फिलहाल टाल दी गई है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार भी कुछ समय के लिए लटक गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार 11 सितम्बर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित किया गया है। विभाग का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जल्द ही बैठक की अगली तिथि तय करके जारी की जाएगी।

सूत्रों की मानें तो कैबिनेट बैठक स्थगित होने का मुख्य कारण कई मंत्रियों का राजधानी शिमला में मौजूद न होना है। दरअसल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई मंत्री हाल ही में दिल्ली दौरे पर गए थे। हालांकि, मुख्यमंत्री सुक्खू अब शिमला वापस लौट आए हैं, लेकिन उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगी अभी भी दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं, जिसके चलते कोरम पूरा न होने की स्थिति में बैठक टालनी पड़ी।

राहुल गांधी से नहीं हो पाई मुलाकात, कैबिनेट विस्तार अटका

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रियों की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात होनी थी, लेकिन समय के अभाव या अन्य राजनीतिक कारणों से यह मुलाकात नहीं हो पाई। इस अहम मुलाकात के न होने का सीधा असर प्रदेश के कैबिनेट विस्तार पर पड़ा है। राजनीतिक सूत्रों का मानना है कि अब राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल फिलहाल शारदीय नवरात्र या प्रकाश पर्व दीपावली तक के लिए टल गया है।

आलाकमान खंगाल रहा सरकार का रिपोर्ट कार्ड

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस का केंद्रीय आलाकमान अपने स्तर पर हिमाचल सरकार के कामकाज और मंत्रियों के ‘रिपोर्ट कार्ड’ की गहन समीक्षा कर रहा है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस महीने के अंत तक अपनी सरकार की विस्तृत प्रोग्रेस रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे। वर्तमान में राज्य में सरकार के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों की भी बारीकी से समीक्षा की जा रही है, जिसके आधार पर ही भविष्य के बड़े राजनीतिक फैसले लिए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles