ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
आज दिनांक 9 सितंबर 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर में द्वितीय दिन सुबह प्रभात फेरी से प्रारंभ होकर योगा तत्पश्चात पाठशाला परिसर में परियोजना कार्य किया गया।

मध्यान भोजन के पश्चात आज के रिसोर्स पर्सन नीलम शर्मा अध्यक्षा एनजीओ अनुभव ग्राम संगठन ने बच्चों को उनके व्यक्तित्व विकास के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर स्थानीय पाठशाला के एसएमसी अध्यक्ष विक्रम तोमर, पाठशाला के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल का कार्यक्रम अधिकारी धनवीर चौहान, सुमन कुमारी, प्रवक्ता किशन चंद, कश्मीरी लाल, विनोद कपूर आदि उपस्थित रहे।

