तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में पवन चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, ऐच्छिक निधि से 51000 रुपए की धनराशि की भेंट..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
जाहरवीर बाबा डोरियोंवाला में गोगा नवमी पर्व पर गुग्गा जाहरवीर महाराज के नाम पर तीन दिवसीय 132वीं दंगल प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा सचिव पवन चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस दौरान रोहित दिल्ली पहलवान ने रुमाली जीती और मलिक पानीपत उपविजेता रहे। छिंज प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पवन चौधरी ने छींज प्रतियोगिता जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51000 रुपए की धनराशि भेंट की। जिस पर दंगल कमेटी ने अतिथि का तहदिल से धन्यवाद किया।


