18.8 C
New York
Tuesday, September 8, 2026

Buy now

हिमाचल में बारिश के कारण 59 सड़कें बंद, जानें 13 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के कारण कुल 59 सड़कें बंद हो गईं। शिमला मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य में 13 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

सिरमौर जिले के धौलाकुआं में भारी बारिश हुई, जहां रविवार शाम से पिछले 24 घंटों में 58.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। सराहन में 13.8 मिमी, कसौली और खदराला में 10-10 मिमी, कुफरी में 7.6 मिमी, गुलेर में 6.8 मिमी, नाहन में 6.4 मिमी, कोटखाई में 6.2 मिमी और घमरूर में 5.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि कांगड़ा, सुंदरनगर और मुरारी देवी में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं हुईं और राज्य में 13 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया।

बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में कुल 59 सड़कें बंद हो गईं। सबसे ज़्यादा सड़कें मंडी जिले (29) में बंद हैं। इसके बाद कुल्लू (11), कांगड़ा (7), सिरमौर (5), ऊना (3), शिमला (2) और सोलन व लाहौल-स्पीति (1-1) का नंबर आता है। इसके अलावा, राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, चार बिजली ट्रांसफार्मर और तीन जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि 30 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य भर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 114 लोगों की मौत हुई है, जबकि राज्य को 1,423 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles