130 लोगों की आंखों की जांच, 100 से अधिक जरूरतमंदों को मिले चश्मे
रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने लगाया नेत्र स्वास्थ्य जांच शिविर, जरूरतमंद मरीजों को उपचार में विशेष रियायत का आश्वासन
पांवटा साहिब। रोटरी क्लब पांवटा साहिब की ओर से कपिल आई हॉस्पिटल के सहयोग से ज्ञान चंद गोयल धर्मार्थ भवन में नेत्र स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 130 लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि 100 से अधिक जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान कपिल आई केयर की ओर से रोटरी क्लब के माध्यम से उनके अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए विशेष सहयोग की घोषणा की गई। ऐसे मरीजों को उपचार में विशेष रियायत दी जाएगी तथा आंखों की जांच के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रोटरी क्लब पांवटा साहिब के प्रधान रोटेरियन यशपाल धीमान ने कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नेत्र स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समय रहते पहचानना और उनका उपचार करवाना बेहद जरूरी है। क्लब भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा प्रकल्प जारी रखेगा।
शिविर में प्रधान यशपाल धीमान के अतिरिक्त प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन शांति स्वरूप गुप्ता, रोटेरियन अरुण शर्मा, रोटेरियन सुनीता शर्मा, रोटेरियन कुलवंत सिंह चौधरी, रोटेरियन डॉ. प्रवेश सबलोक, रोटेरियन डॉ. मनीष महाजन, रोटेरियन अभिनव बंसल, रोटेरियन राकेश रहल, रोटेरियन राकेश गर्ग, रोटेरियन रक्षित अग्रवाल, रोटेरियन अतुल अग्रवाल, रोटेरियन प्रशांत आर्य तथा रोटेरियन रिपुदमन सिंह कालरा ने सक्रिय सहयोग किया।
वहीं, रोटरी क्लब नाहन-सिरमौर हिल की अध्यक्ष रोटेरियन प्रगति सबलोक भी अपनी टीम के साथ शिविर में पहुंचीं और सेवा कार्य में सहयोग किया।
रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने कहा कि “सेवा परमो धर्म” की भावना के साथ जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के प्रकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
फोटो कैप्शन: नेत्र जांच शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की जांच करते चिकित्सक एवं उपस्थित रोटरी क्लब पांवटा साहिब के पदाधिकारी व सदस्य।

