21.2 C
New York
Thursday, September 3, 2026

Buy now

Himachal: 14 साल की नाबालिग लड़की से दरिंदगी की सारी हदें पार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई है। लड़की के पिता ने शिकायत में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी 26 अगस्त से घर से लापता थी, जिसे भुंतर मंदिर के समीप बरामद किया गया। जब उससे पिछले 6 दिन से गायब रहने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि मनाली निवासी निहाल नामक युवक उसे एक होटल में ले गया, जहां 6 दिनों तक उसका यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles